E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी विस्तार समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी विस्तार समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

 

जशपुर।अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रांतीय समिति शाखा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में मायली नेचर केम में प्रांतीय कार्यकारिणी विस्तार समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय, प्रांतीय, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कपिलदेव साय ने अपने उद्बोधन में समाज के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, उन्नति और संस्कार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं में संस्कार और संगठन की मजबूती से ही समाज आगे बढ़ सकता है। प्रांतीय समिति के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को एकजुट और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने संगठन की एकता को तालाब और पानी के उदाहरण के माध्यम से स्पष्ट किया।
उपाध्यक्ष मनबहाल राम निराला ने कहा कि आदिवासी समाज से संबंधित सर्वे एवं दस्तावेज विधिवत रायपुर मंत्रालय से दिल्ली स्तर तक अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के लेटर पैड के माध्यम से भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पद न मिलने के कारण अंतरीम समिति बनाकर गुटबाजी कर रहे हैं, जो समाजहित में नहीं है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने कहा कि समाज के सभी कार्यक्रम सामूहिक सहयोग से ही सफल होते हैं। उन्होंने कर्मा महोत्सव की सफलता का उल्लेख करते हुए प्रांतीय स्तर के खेल एवं अन्य आयोजनों को भी एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि समाज की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की देन नहीं बल्कि सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम हैं। उन्होंने स्वार्थवश श्रेय लेने की प्रवृत्ति को गलत बताया।
कोषाध्यक्ष विद्याचरण सिंह ने कहा कि तथाकथित अंतरीम समिति से समाज का कोई संबंध नहीं है।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष दामोदर सिंह एवं उमा देवी सिंह द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, युवा पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker