E-Paperजशपुर
Trending

www.cgmirror.com

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, फूटा गुस्सा - उग्र आंदोलन की चेतावनी, झारखंड से संपर्क का जीवनदायिनी मार्ग बना कीचड़ का दलदल

 


बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, फूटा गुस्सा – उग्र आंदोलन की चेतावनी, झारखंड से संपर्क का जीवनदायिनी मार्ग बना कीचड़ का दलदल

जशपुर। झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भट्टीटोली सिंगीबहार से लेकर अबीरा घाट तक बदहाली की मार झेल रहा है। यह मार्ग अब एक कबाड़ जैसी स्थिति में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल गई है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर जनपद सदस्य श्रीमती संध्या तिग्गा के आवास के पास।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा हाल ही में सड़क की खुदाई कर मुरूम डाला गया था, लेकिन यह काम बारिश के पहले ही झेल नहीं पाया। केवल 5 दिनों की मानसूनी बारिश ने इस मार्ग का नक्शा पूरी तरह बदल दिया है। कीचड़ और गड्ढों के कारण राहगीरों, खासकर सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से वे इस सड़क की बदहाली को झेल रहे हैं। अबीरा, उपरकच्छार, गढ़वामुंडा और बरहागुड़ा सहित दर्जनों गांव इस मार्ग की दुर्दशा से प्रभावित हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पिछले 5 दिनों से मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क को चलने लायक नहीं बनाया गया, तो वे उग्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की स्थायी मरम्मत जल्द से जल्द की जाए, ताकि वर्षा ऋतु में लोगों को राहत मिल सके और स्कूली बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित न होना पड़े।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker