
Big breking : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्री बस, दर्जनभर यात्री घायल,राहगीरों ने उपचार के लिए पहुँचाया अस्पताल
रायगढ़ : तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही सितारा ट्रैवल्स की यात्री बस शनिवार दोपहर मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई है।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना स्थल पर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति सामान्य थी, लेकिन मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण अचानक खो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और जांच जारी है। घायल यात्रियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोग बेहतर सड़क सुरक्षा और नियमित वाहन जांच की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Views: 0




