E-Paperआस्ताकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरतपकरादुल्दुलादोकड़ानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर : नागलोक के डेम में डूबा  युवक , अब तक नहीं मिला शव, प्रशासन और रेस्क्यू टीम अलर्ट।

 


 ब्रेकिंग जशपुर : नागलोक के डेम में डूबा  युवक , अब तक नहीं मिला शव, प्रशासन और रेस्क्यू टीम अलर्ट।

जशपुर :- नागलोक फरसाबहार क्षेत्र के अम्बाकछार डेम में नहाने गए 18 वर्षीय युवक गंगाधर पैंकरा के डूबने का मामला सामने आया है। गंगाधर, कोतबा के लकरामुड़ा (पैंकरा बस्ती) का निवासी था और गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ डेम में नहाने गया था। नहाने के दौरान गंगाधर अचानक पानी की गहराई में चला गया और वापस नहीं निकल सका। हादसे के तुरंत बाद उसके दोस्तों ने गांव के सरपंच राकेश पैंकरा को घटना की जानकारी दी। सरपंच ने मामले को जिला प्रशासन तक पहुंचाया।सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक युवक का शव नहीं मिल सका है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम अलर्ट मोड में हैं और तलाश अभियान जारी है। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ डेम के पास जुटी है। प्रशासन ने सभी से डेम के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker