E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

अपराध : मां की ममता भूला निर्दयी बेटा,मामूली विवाद में कर दी मां की पिटाई, इलाज के दौरान मौत,आरोपी गिरफ्तार

 मां की ममता भूला निर्दयी बेटा,मामूली विवाद में कर दी मां की पिटाई, इलाज के दौरान मौत,आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। दिल दहला देने वाला मामला सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापुटोली से सामने आया है, जहां एक बेटे ने मामूली पारिवारिक विवाद में अपनी ही मां को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को प्रार्थी सुलेंद्र राम खेत में काम कर रहा था, तभी गांव में झगड़े की आवाज सुनाई दी। घर लौटने पर गांव की एक लड़की ने बताया कि सुंदर साय अपनी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है और मारपीट कर रहा है। जब सुलेंद्र गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, तो गेंदी बाई (उम्र 60 वर्ष) के सिर और चेहरे पर चोट के निशान और सूजन थी।

घायल महिला को तत्काल सन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल जशपुर और फिर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अंबिकापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही 1 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट से हुई हत्यात्मक बताया गया। इसके बाद आरोपी सुंदर साय (21 वर्ष) के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) और 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक अंबुज सिंह, प्रवीण खलखो और बिंदेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker