E-Paperhttps://cgmirror.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifअंबिकापुरइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

CG MIRROR : 54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार 8 जिलों में ठगी का मामला…पढ़ें पूरी खबर 

CG MIRROR : 54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार 8 जिलों में ठगी का मामला...पढ़ें पूरी खबर 

CG MIRROR : 54 करोड़ की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार 8 जिलों में ठगी का मामला…पढ़ें पूरी खबर
 Cg mirror : विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर जितेन्द्र बीसे को काफी मशक्कत के बाद जशपुर पुलिस दबोच लाई इंदौर (मध्य प्रदेश) से, छत्तीसगढ़ के 08 जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11396 निवेषकों से 54,38,11,862 रू. (चौवन करोड़ अड़तीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रू.) की ठगी में सम्मिलित रहा है आरोपी, आरोपी जितेन्द्र बीसे गिरफ्तारी के भय से अपनी पहचान छिपाकर एवं हुलिया बदलकर रहता था,
आरोपी फूलचंद बीसे, युवराज मालाकार पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं, 02 फरार आरोपियों की पतासाजी जारी, आरोपी जितेन्द्र बीसे द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला जषपुर के कुल 792 निवेशकों से रू. 1,60,51,534 /-(एक करोड़ साठ लाख, इंक्यावन हजार पाॅंच सौ चौतीस) रू. निवेश कराकर की गई थी ठगी, आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 52/18 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध, आरोपी के विरूद्ध थाना फरसाबहार में अप.क्र. 29/17 धारा 420, 34 भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध, उक्त आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायपुर, कोरबा, जाॅंजगीर-चांपा, बलौदाबाजार इत्यादि के थानों में अपराध दर्ज है।
प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके आरोपीगण:-
1.जितेन्द्र बीसे पिता फूलचंद बीसे उम्र 45 साल निवासी डा. अम्बेडकर नगर इंदौर,
2. फूलचंद बीसे उम्र 72 साल निवासी डा. अम्बेडकर नगर इंदौर,
3. युवराज मालाकार उम्र 51 वर्ष निवासी 291 श्रीराम कृष्णबाग कालोनी इन्दौर थाना खजराना जिला इन्दौर (म.प्र.)
प्रकरण के फरार आरोपी:-
1. कालू सिंह वर्मा (सारंगपुर, पचैर, मध्यप्रदेश)
2. योगेंद्र बीसे (194 डाॅक्टर आंबेडकर नगर इंदौर)
हैं।
 SSP शशि मोहन सिंह द्वारा चिटफंड प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार संचालकों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति के चिन्हांकन के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी के मार्गदर्षन में चिटफंड कंपनी के फरार संचालकों की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेश टीम को इंदौर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था, जिसमें विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के फरार संचालक जितेन्द्र बीसे निवासी इन्दौर (म.प्र.) को काफी पतासाजी उपरांत घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया, उक्त फरार आरोपी अपनी पहचान छिपाकर एवं दाढ़ी को बढ़ाकर रहता था।पीड़ित  निर्मला बाई निवासी गढ़ाटोली जशपुर द्वारा प्रेषित षिकायत के संबंध में जाॅंच हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर को सौंपा गया था। जाॅंच में पाया गया कि दिनांक 18.12.2021 को प्रार्थिया से आरोपीगण विनायक होम्स प्राईवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के संचालक 1-जितेन्द्र विषे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर (म.प्र.) 2- फूलचंद बीशे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर (म.प्र.) 3-योगेन्द्र बीशे निवासी अम्बेडकर नगर इन्दौर  (म.प्र.) 4-कालू सिंह वर्मा निवासी सारंगपुर पचैर एवं 5- युवराज मालाकार निवासी देवास नाका इन्दौर (म.प्र.) द्वारा मिलकर एजेंटो के माध्यम से विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में रकम निवेष करने पर जमा रकम तीन गुना हो जायेगा तथा प्रत्येक वर्ष अलग से कमीशन रू. 25 हजार रू. मिलेगा बोलकर बहला-फुसलाकर आवेदिका से रू. 1,20,000 /- लेकर उसे चेकनुमा कागज दिये तथा आवेदिका के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला से भी रू. 20,000 लिये हैं, एवं क्षेत्र के अन्य निवेशकों से भी लाखों रू. की ठगी की गई है। शिकायत सही पाये जाने पर जाॅंच पश्चात् आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 52/18 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जितेन्द्र बीसे अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर जशपुर थाना क्षेत्र के कुल 785 निवेशकों से रू. 1,59,85,534 /-(एक करोड़ उनसठ लाख, पचासी हजार पाॅंच सौ चौतीस) रू. ठगी करना पाया गया।
 इसी प्रकार आवेदक प्रेमचंद सिंह उम्र 50 साल निवासी बिहाबाल थाना कांसाबेल ने दिनांक 15.04.2017 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जितेन्द्र बीसे ने अपने एजेंटों के माध्यम से विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में रकम निवेश करने पर जमा रकम तीन गुना हो जायेगा तथा प्रत्येक वर्ष अलग से कमीशन रू. 25 हजार रू. मिलेगा बोलकर बहला-फुसलाकर क्षेत्र के अन्य 06 कुल 07 निवेशकों से रू. 66,000 (छियासठ हजार रू.) निवेश कराया गया था। जिस पर आरोपी जितेन्द्र बीसे के विरूद्ध थाना फरसाबहार में अप.क्र. 29/17 धारा 420, 34 भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
   विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से आरोपी जितेन्द्र बीसे के इन्दौर में दाढ़ी बढ़ाकर एवं भेष बदलकर रहने की सूचना मिलने पर जिला जशपुर से टीम बनाकर इन्दौर भेजा गया, टीम द्वारा कई दिनों तक पतासाजी कर दबिष देकर उसे अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी जितेन्द्र बीसे उम्र 45 साल निवासी 194 अम्बेडकर नगर इन्दौर (मध्य प्रदेश) को दिनांक 05.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक आशीष तिवारी, स.उ.नि. एस.एन. पाॅल, आर. बसंत खुंटिया इत्यादि की भूमिका रही है।
                                     ➡️प्रकरण के मुख्य आरोपी (1) फूलचंद बिशे उम्र 72 वर्ष निवासी 194 अम्बेडकर नगर इन्दौर (मध्य प्रदेष) हाॅल मुकाम-हामुखेड़ी गलचा बस्ती उज्जैन थाना नागझीरी जिला उज्जैन (म.प्र.) को दिनांक 27.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                    ➡️प्रकरण का (2) आरोपी युवराज मालाकार उम्र 51 वर्ष निवासी 291 श्रीराम कृष्णबाग कालोनी इन्दौर थाना खजराना जिला इन्दौर (म.प्र.) को पूर्व में जिला जेल बलौदाबाजार से प्रोडक्शन वारंट में प्राप्त कर जशपुर लाकर दिनांक 10.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त आरोपी अन्य निम्नलिखित कंपनियों का भी डायरेक्टर हैः-
…………………………………………
1- VINAYAK GLOBAL INFOMEDIA PRIVATE LIMITED
2- VAYAA BUILDER AND DEVELOPERS PRIVATE LIMITED
3- VISHESH INFRABUILD LIMITED
4- S&L&LIVING MARKETING PRIVATE LIMITED
5- SHREE OM FINANCE INDIA LIMITED
6- VINAYAK HOMES AND REAL ESTATE LIMITED
7- UTTAM NET MARKETING PRIVATE LIMITED
 आरोपी के संबंध में निम्नलिखित जिलों में प्रकरण पेंडिंग हैं-
1. चांपा
2. रायपुर
3. कटघोरा
4. थाना जशपुर, थाना फरसाबहार जिला जशपुर
5. सरगुजा
6. जांजगीर
7. बलौदा बाजार
8. बलरामपुर।
चिटफंड कंपनी के 03 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है, 02 फरार आरोपियों की संपत्ति का चिन्हांकन कर विस्तृत विवरण एकत्रित किया जा रहा है, तत्पश्चात संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी।“
—00—

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker