E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRपटनाबिलासपुरबीजापुरमनेन्द्रगढ़महाराष्ट्रमुम्बई
Trending

www.cgmirror.com बिहार चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन सीटों की नामांकन रैली में हैं शामिल।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन सीटों की नामांकन रैली में हैं शामिल।

रायपुर:- बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल जोरों पर है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों की नामांकन रैली में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बांकीपुर सीट से नितिन नवीन, और तारापुर सीट से सम्राट चौधरी नामांकन दाखिल करेंगे। इन दोनों रैलियों में वे शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मुंगेर के लिए रवाना होंगे, जहां वे चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार चुनाव केवल राज्य की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनसमर्थन का बड़ा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस बार भी स्थिर और विकासमुखी नेतृत्व को चुनेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के साथ ही अब सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की बिहार यात्रा को भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker