E-Paperजशपुरफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

ब्रेकिंग जशपुर :- भीषण सड़क हादसा पुल से नीचे गिरी टाटा पंच कार, 4 लोग सवार, 2 गंभीर घायल तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।

जशपुर। मकरीबांधा और सिमड़ा के बीच स्थित पुल पर मंगलवार  लगभग 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।  मामला करड़ेगा पुलिस चौकी के अंतर्गत कि है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा पंच कार तेज रफ्तार में थी और पुल के पास मोड़ आने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय रहते सहायता मिलने से घायलों की हालत में स्थिरता बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker