E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

बिग ब्रेकिंग :- बिलासपुर में दिल दहला देने वाला रेल हादसा मालगाड़ी पर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, कई यात्रियों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

बिग ब्रेकिंग :- बिलासपुर में दिल दहला देने वाला रेल हादसा मालगाड़ी पर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, कई यात्रियों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक भयावह रेल हादसा घटा जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। लालखदान के पास एक पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई और पूरी ताकत से उसके ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोगियों के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बोगियों में फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई, यात्री अपनी जान बचाने के लिए बोगियों से निकलने की कोशिश करते रहे। प्रारंभिक जानकारी में 6 से 10 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, रेलवे अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और राहत कार्य में प्रशासन की मदद करने लगी। चारों ओर मलबा, टूटी पटरियाँ और बिखरी बोगियों के बीच राहतकर्मी लगातार काम में जुटे हैं।

रेलवे प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी गड़बड़ी या सिग्नल फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker