E-Paper

ब्रेकिंग जशपुर : रिहायशी इलाके में दंतैल हाथी का तांडव, मिनी राइस मिल और पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, वन विभाग की टीम पर भी किया हमला।

ब्रेकिंग जशपुर :-  रिहायशी इलाके में दंतैल हाथी का तांडव, मिनी राइस मिल और पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, वन विभाग की टीम पर भी किया हमला देखें वीडियो।

जशपुर |जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत डूमरबहार क्षेत्र में एक जंगली दंतैल हाथी ने बीती रात रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार परिसर में प्रवेश कर घंटों तांडव किया।

दंतैल हाथी ने मिनी राइस मिल, मुर्गी घर (पोल्ट्री फार्म) और मुख्य गेट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम पहुंची, तभी दंतैल हाथी ने हमला बोल दिया। सतर्कता के चलते वनकर्मी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार यह लोनर (एकल) दंतैल हाथी स्वभाव से बेहद आक्रामक है और बीते 11 दिनों से क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।
फिलहाल वन विभाग की टीम दंतैल हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker