E-Paper

www.cgmirror.com

दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, CM साय हुए शामिल..

 


दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, CM साय हुए शामिल..

जशपुर। जिले के दोकड़ा में भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री साय इस आयोजन में महाराजा गजपति की भूमिका में नजर आए और परंपरागत रूप से रथ की रस्सी खींचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा से प्रार्थना भी की।

गौरतलब है कि दोकड़ा में इस वर्ष यह रथ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा  है। बड़ी  संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और दिव्य वातावरण का अनुभव किया।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker