E-Paperकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरदोकड़ाफरसाबहारबगियाबगीचामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर पुलिस का ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ सफलतापूर्वक संपन्न हजारों नागरिकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, 2,032 को दिए गए प्रमाण पत्र

जशपुर पुलिस का ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ सफलतापूर्वक संपन्न – 5,546 नागरिकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, 2,032 को दिए गए प्रमाण पत्र

जशपुर, अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस (26 जून) के अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान’ का भव्य समापन हुआ। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 5,546 नागरिकों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई, वहीं 2,032 लोगों को नशा मुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। पखवाड़े के दौरान पुलिस ने हाट-बाजार, विद्यालय व कॉलेजों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को “नशे को ना, जिंदगी को हां” कहने की प्रेरणा दी।

प्रमुख आँकड़े इस प्रकार रहे:

  • सिटी कोतवाली जशपुर: 295 लोगों को जागरूक, 124 को प्रमाण पत्र
  • पत्थलगांव थाना: 1,237 को शपथ, 422 को प्रमाण पत्र
  • बगीचा क्षेत्र: 1,251 को जागरूक किया गया
  • अन्य थानों जैसे दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा, फरसाबहार, बागबहार, कांसाबेल, नारायणपुर, आस्ता, मनोरा आदि में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया, “अक्सर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की जड़ में नशा होता है। इसलिए पुलिस का यह प्रयास है कि जनजागरूकता से हम समाज को नशे से मुक्त कर सकें। युवाओं से विशेष अपील है कि वे अपने सुनहरे भविष्य के लिए नशे से दूर रहें। आपका जीवन आपके साथ-साथ आपके परिवार के लिए भी अमूल्य है।”

गौरतलब है कि यह अभियान गृह मंत्रालय व समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर पूरे देश में चलाया गया था, जिसमें जशपुर पुलिस ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker