
BREKING NEWS : NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ट्रक को पीछे से मारी टक्कर।
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर भाटामुड़ा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत था और लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर के बाद बोलेरो में सवार तीनों व्यक्ति वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पत्थलगांव पुलिस व स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच के साथ ही शराब सेवन की पुष्टि हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Views: 0




