
1 फरवरी को खुलेगा वित्त मंत्री का पिटारा, बजट 2026 में करदाताओं को मिल सकती हैं 5 बड़ी राहतें,आम आदमी की नजरें बजट 2026 पर टिकीं, टैक्स में राहत और नियमों के सरलीकरण की बड़ी उम्मीद।
नई दिल्ली। देश के करोड़ों करदाताओं की निगाहें 1 फरवरी 2026 पर टिकी हुई हैं, जब वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। महंगाई, बढ़ते खर्च और जटिल टैक्स नियमों के बीच आम आदमी को इस बार बजट से बड़ी राहत की आस है। माना जा रहा है कि बजट 2026 में सरकार करदाताओं को राहत देने के लिए कई अहम ऐलान कर सकती है। विशेषज्ञों और करदाताओं के बीच बजट को लेकर जिन 5 बड़ी राहतों की सबसे ज्यादा चर्चा है, वे इस प्रकार हैं ओल्ड टैक्स रिजीम में बेसिक छूट सीमा बढ़ाने की उम्मीद, मौजूदा बेसिक छूट सीमा को बढ़ाकर मध्यम वर्ग को सीधी राहत दी जा सकती है, जिससे टैक्स का बोझ कम होगा। धारा 80C की सीमा बढ़ाने की मांग,वर्तमान में 1.5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर कम से कम 2 लाख रुपये करने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि बचत को प्रोत्साहन मिले। होम लोन और स्वास्थ्य बीमा पर ज्यादा टैक्स छूट
घर खरीदने वालों और हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों को अतिरिक्त टैक्स छूट देकर राहत दी जा सकती है। न्यू टैक्स रिजीम में जरूरी कटौतियों को शामिल करने की संभावना
नई टैक्स व्यवस्था को और आकर्षक बनाने के लिए कुछ अहम कटौतियां जोड़ने पर सरकार विचार कर सकती है। टैक्स नियमों का सरलीकरण रिफंड प्रक्रिया, कैपिटल गेन टैक्स और अन्य जटिल नियमों को आसान बनाकर करदाताओं की परेशानियां दूर की जा सकती हैं। अब सबकी निगाहें 1 फरवरी 2026 पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि सरकार बजट 2026 के जरिए आम आदमी और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
Views: 0




