E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपातपकराफरसाबहारबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुरसिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग न्यूज : सूटकेस में मिली लाश का CCTV फुटेज आया सामने, जल्द बड़ा खुलासा.. 

ब्रेकिंग न्यूज : सूटकेस में मिली लाश का CCTV फुटेज आया सामने, जल्द बड़ा खुलासा..

रायपुर। राजधानी रायपुर में वंडरलैंड के पास सुनसान इलाके में सूटकेस में मिले शव के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। शव को कार में ले जाते हुए संदिग्धों का CCTV फुटेज अब पुलिस के हाथ लग चुका है। फुटेज के आधार पर शव ले जाने वाले वाहन की पहचान की जा रही है

घटना के बाद से डीडी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना का जल्द खुलासा संभव है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर फेंका गया।

फिलहाल शव की शिनाख्त और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रायपुर पुलिस अब इस हत्याकांड की परतें खोलने के बेहद करीब नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?
कुछ दिन पहले वंडरलैंड के पास एक सुनसान जगह पर लोगों को बदबू आने पर सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक बड़ा सूटकेस मिला, जिसमें एक व्यक्ति का शव बंद था। शव की स्थिति देखकर यह अंदेशा जताया गया कि हत्या 2-3 दिन पहले की गई होगी।

CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से जो फुटेज मिले हैं, उनमें एक सफेद रंग की कार में सूटकेस ले जाते हुए दो संदिग्ध नजर आए हैं। इसी आधार पर जांच की दिशा अब स्पष्ट होती जा रही है।

इस सनसनीखेज मामले में आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker