
उतियाल नदी हत्याकांड: आज होगा दो मासूम और एक महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम करेगी परीक्षण, पुलिस जांच में जुटी
जशपुर :- तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार गांव में हुई सनसनीखेज घटना में आज दो मासूम बच्चों और एक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम आज शव परीक्षण करेगी।
इन तीनों शवों को कल पोस्टमार्टम के लिए कुनकुरी भेजा गया था। दो मासूमों के शव उतियाल नदी के रेत में दबे हुए पाए गए थे, जबकि महिला का शव पास के जंगल में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ था।
घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।
Views: 0




