E-Paperकुनकुरी

बस कि दुर्घटना पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने जताया गहरा दुःख, शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल

बस कि दुर्घटना पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने जताया गहरा दुःख, शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल

जशपुर । जशपुर जिले के दुलदुला गोड़ाअंबा में हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री यू. डी. मिंज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिंज दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।23 कुनकुरी सरकारी अस्पताल,10 होली क्रॉस अस्पताल बाद में 4 गंभीर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। कुछ जिला अस्पताल जशपुर। इस दौरान श्री मिंज ने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में कई स्थानों पर अनफिट बसों का संचालन किया जा रहा है।
कई बसें बिना बीमा और बिना फिटनेस जांच के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं, जो आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी वाहवाही के लिए लापरवाही को नजरअंदाज कर रही है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker