E-Paperकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरतपकरादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोरालोकल न्यूज़
Trending

cg mirror news

Cg mirror news : अचानक पहुंचे कलेक्टर उप स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय आयुर्वेद औषधालय का किया निरीक्षण ,रात्रि में भी मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश...

Cg mirror news : अचानक पहुंचे कलेक्टर उप स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय आयुर्वेद औषधालय का किया निरीक्षण ,रात्रि में भी मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश…

 

जशपुर :  कलेक्टर रोहित व्यास ने दुलदुला विकास खंड के घने जंगलों के दूरस्थ ग्राम करडे़गा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय आयुर्वेद औषधालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली कलेक्टर ने मरीज वार्ड, दवाई वितरण कक्ष सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डाक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाई की उपलब्धता, ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की स्थितिकी भी जानकारी ली उन्होंने कहा कि करडेगा घने जंगलों में बसा हुआ गांव है। रात्रि में मरीजों को एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम नन्द जी पांडे जनपद सीईओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker