E-Paperअंबिकापुरओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

Cg Mirror News : बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया चिकित्सा शिविर..

Cg Mirror News : बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया चिकित्सा शिविर..

Cg Mirror News : बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया चिकित्सा शिविर..

जशपुर : बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा आरंभ किये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अन्तर्गत ग्रामखटवा बरदर के ग्रामीण सचिवालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 534 मरीजो का परीक्षण किया गया जिसमें 349 नेत्र रोगियों को परीक्षणोपरांत 261 मरीजो को पावर वाले चश्मे वितरित किये गये,वहीं अन्य रोगो के 185 मरीजो को परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवा दी गयी। शिविर में 34 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये जिन्हे सरकारी अस्पताल बलरामपुर जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गयी।


यह शिविर बाबा भगवान राम ट्रस्ट,सोगड़ा जिला-जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट ,अघोर परिषद ट्रस्ट एव श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र पर विधिवत् पूजन उपरांत दीप प्रजज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर प्रांरभ किया गया। जो कि सांय तक चलता रहा।
आंखों की जांच हेतु श्री टी.पी.कुशवाहा एवं श्री एल.पी.मांझी जशपुर सुश्री अर्चना,डॉ. विवेक सेंगर,नेत्र सर्जन बलरामपुर तथा अन्य रोगो हेतु डॉ राजेश कुमार सिंह,सर्जन जशपुर ,डॉ.मधु दीवान , डॉ आर.के.सिंह, डॉ ए.ऐन.द्विवेदी, डॉ प्रीतम राम, डॉ बी ऐन द्विवेदी ने अपनी सेवाए प्रदान की।
शिविर को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर,वाड्रफनगर,गुमला एवं गम्हरिया आश्रम जशपुर के स्वयं सेवकों के साथ ग्राम खटवा बरदर के श्री सत्यनारायण यादव,मुकेष यादव,बजरंग यादव,आदि का सराहनीय योगदान रहा।
ट्रस्ट का अगला शिविर जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर,जला जशपुर में आगामी 26 मार्च 2025, बुधवार को लगाया जायेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker