E-Paperजशपुर
Trending

cgmirror.com

CG Mirror News : फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ आय वृद्धि पर की गई कृषकों से चर्चा...

 

CG Mirror News : फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ आय वृद्धि पर की गई कृषकों से चर्चा…

जशपुर :जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के उन्नतशील कृषकों के साथ परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें प्रगतिशील कृषकों को कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने कृषकों से धान के बदले अन्य लाभदायक फसलों एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय कृषि बागवानी मिशन अंतर्गत हाईटेक नर्सरी, शेडनेट, कोल्ड स्टोरेज इत्यादि की जानकारी देते हुए उन्हें अपना कर आय में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा योजना के लाभ लेने हेतु आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में कृषकों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस परिचर्चा कार्यक्रम में कृषकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी कृषि के संबंध में विभिन्न जानकारियां साझा की। जिसमें ग्राम शैला के प्रगतिशील किसान बिरबल राम भगत, ग्राम पंचायत करडीह के गणेश भगत, प्रसन्न एक्का आदि उपस्थित रहे।

उद्यानिकी फसलों से धान अपेक्षा दस गुना
अधिक हुआ लाभ-बिरबल

विकासखण्ड मनोरा के प्रगतिशील किसान बिरबल भगत ने अपना अनुभव किसानों के मध्य साझा करते हुए कहा कि पहले वो धान की खेती किया करते थे, किन्तु सीमित आमदनी ही हो पाती थी। तब उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें अन्य फसलों के द्वारा अधिक लाभ अर्जन की जानकारी दी गयी। तब उन्होंने मुख्य फसल के साथ अंतरवर्तीय रूप से मिर्च एवं अन्य फसल की खेती करना प्रारम्भ किया। जिससे उनको वर्तमान में धान से दस गुना अधिक लाभ की प्राप्त हो रहा है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker