
cgmirror.com : आत्मानंद स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने जताई नाराजगी..
देखें वीडियो किस तरह भरभरा के टूट रहे दिवाल और ईंट 👇
जशपुर :- तपकरा स्थित आत्मानंद स्कूल के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने ईंटों और मसाले की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटें भरभरा कर टूट रही थीं, वहीं भवन की दीवारों से मसाला आसानी से एक बांस की बल्लियों से निकल रहा था, जिससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया है।
राजेश फेंटा ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला भ्रष्टाचार और विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करता है। उन्होंने बताया कि स्कूल निर्माण जैसे जिम्मेदारीपूर्ण कार्य में इस तरह की अनदेखी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी नाराजगी जताई और कहा कि यदि जल्द से जल्द जाँच नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
स्थानीय लोगों और भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने भी निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह मामला अब जाँच का विषय बन गया है और इलाके में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
Views: 0




