
CG MIRROR NEWS : गाँव का नाम ऐसा, लोग बताने से होते हैं शर्मिंदा , खुद के गांव का नाम, बताने में हिचकते हैं लोग, अब बदलने की कर रहे तैयारी...
जशपुर : जिले के पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पतरापाली के एक छोटे से गांव “चुड़ैलझरिया” का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के निवासियों का कहना है कि “चुड़ैल झरिया” जैसे गांव का नाम लेने से शर्मशार होना पड़ता है। ग्रामीणों का मानना है कि यह नाम उनके गांव की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
चुड़ैल झरिया का अर्थ भूतों का झाड़ी होता है. यह शब्द ऐतिहासिक रूप से अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है। असल में ‘चुड़ैल झरिया’ का मतलब है ‘चुड़ैल का झाड़ी’ निकलता है. यह गांव चारो ओर प्राकृतिक से परिपूर्ण है। चारों तरफ जंगल झाड़ी है।लोगों का मानना है कि कई वर्षों पूर्व इस झाड़ी से कई रहस्मयी आवाजें आती थी.जिस पर लोगों को चुड़ैल होने का संदेह था. इसी वजह से इस गांव का नाम चुड़ैल झड़िया रखा गया था. चुड़ैल शब्द का इस्तेमाल अक्सर भूत पिचास तौर पर किया जाता है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है. लोगों का कहना है कि जब उनकी गांव की बेटी को दूसरे गांव में शादी किया जाता है तो उसे उसके गांव के नाम से पुकारा जाता है। महिलाओं का कहना है कि इससे उनके अपमानित होना पड़ता है। हालांकि ग्रामीणों ने अब इस गांव का नाम को चुड़ैल झरिया को बदलकर सुंदर झरिया करने का प्रयास कर रहा है।
अब गांव वालों ने मिलकर चुडैल झरिया की जगह सुंदरझरिया नाम बदलने की मांग की है। आपसी बोलचाल में ग्रामीणों ने चुड़ैल की जगह सुंदर झरिया की शुरुआत भी कर दी है उनका कहना है कि ‘चुड़ैल’ शब्द गांव की पहचान को मज़ाक बना देता है।” अब देखना होगा कि गांव के जनप्रतिनिधि इस मामले क्या कारवाई करते है हालांकि ग्राम के सरपंच भी ग्रामीणों की मांग को लेकर गंभीर दिख रहे है।
बहरहाल ये सिर्फ एक नाम नहीं, पहचान की बात है। वनांचल से आच्छा चुड़ैल झरिया के लोग अब सम्मान के साथ जीना चाहते हैं और इसके लिए वो अपना नाम बदलने को तैयार हैं।”
Views: 0




