E-Paperजशपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबस्तरबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़हजारीबाग
Trending

जशपुर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन: 650 किलो गांजा सहित प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का नष्टीकरण।

जशपुर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन: 650 किलो गांजा सहित प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का नष्टीकरण।

 


जशपुर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन: 650 किलो गांजा सहित प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का नष्टीकरण।

जशपुर, 26 सितम्बर 2025।
जशपुर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जप्त किए गए नशीले पदार्थों को आज विधिवत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कुल 25 प्रकरणों से जप्त मादक पदार्थों में 650 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये), 228 नग प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप तथा 551 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल शामिल थे।

इन सभी पदार्थों को सूरजपुर जिले के नयनपुर, गिरवरगंज स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में की गई, जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह हैं। इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि –
“डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए जप्त नशीली सामग्री को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker