
Cg mirror News : महकुल यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन, निर्विरोध चुने गए परमेश्वर यादव, और भी चुने गए पदाधिकारी….पढ़ें पूरी खबर
पत्थलगाँव : आज लुडेग के वृंदावन परिसर में महकुल समाज की प्रदेश स्तर महासभा सम्पन्न हुई जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों लोग महासभा में शामिल हुए वही समाज प्रतिनिधि सहित वरिष्टजन युवा वर्ग के लोग शामिल हुए । यह विशेष महासभा आयोजन निर्वाचन हेतु था जिसको समाज में बढ़ती एकता के प्रतीक स्वरूप, सर्वसम्मति से गौरव युवामंच के कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस ऐतिहासिक निर्णय था जिसको समाजिक वरिष्ठ जनो ने खुले मन से स्वीकार किया गया और सर्वसहमति से प्रदेश अध्यक्षः परमेश्वर यादव,उपाध्यक्ष: गोविन्द यादव एवं हरीश खुटिया, कोषाध्यक्षः चुणामनी यादव सचिव प्रकाश यादव, कोतबा को निर्वाचित किया गया यह समस्त निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।
यू. डी.मिंज पूर्व विधायक ने बधाई देते हुए कहा कि “समाज की सेवा और संगठन के प्रति समर्पित मेरे पुराने साथी परमेश्वर यादव जैसे युवा नेतृत्व के साथ यह कार्यकारिणी समाज को एक नई दिशा और ऊँचाई देगी । यह बदलाव महज पदों का नहीं, बल्कि सोच का है । शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और सामाजिक चेतना इन सभी क्षेत्रो में यह टीम नई ऊर्जा का संचार करेगी।“
वहीं समाजसेवी एवं नेता मनोज सागर यादव ने भी अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि त्याग और समन्वय ही समाज को आगे ले जाते हैं। जब विचार और प्रयास एकसूत्र में बंधते हैं, तब नई राहें बनती हैं । नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ आपका हर निर्णय समाज को मजबूती और सम्मान की ओर ले जाए, यही कामना है।“
यह महासभा न केवल एक संगठनात्मक निर्णय का अवसर रही, बल्कि समाज में बढ़ती चेतना, एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण भी बनी ।
Views: 0




