
Cg mirror news : फेसबुक में विवादित राष्ट्रविरोधी पोस्ट , बुरे फंसे पूर्व विधायक यूड़ी मिंज , अब फेसबुक अकाउंट हैक होने कि बात …पढ़ें पूरी खबर
रायपुर : जब देश आतंक के खिलाफ एकजुट हो रहा है, तब कांग्रेस के पूर्व विधायक उत्तमदान यूडी मिंज ने देशवासियों के जख्मों पर नमक छिडकने का काम किया है। एक विवादित फेसबुक पोस्ट में उन्होंने खुलेआम भारत की हार की भविष्यवाणी कर डाली और युद्ध समर्थकों का मजाक उडाया।
पहलगाम में सैनिकों की शहादत के बीच जब पूरा भारत पाकिस्तान के खिलाफ कडा सुख चाहता है,
उस वक्त मिंज ने पोस्ट कर कहा कि “भारत पाकिस्तान और चीन दोनों से हार जाएगा”। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय नागरिकों को “अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेजने” का बेहूदा सुझाव भी दिया।चीन-पाकिस्तान का प्रचारक बना पूर्व विधायक! यूडी मिंज ने न सिर्फ भारतीय सेना के मनोबल पर हमला किया, बल्कि अपने पोस्ट में चीन के निवेश और ताकत का बखान करते हुए भारत को डराने का भी प्रयास किया। क्या यह पोस्ट जानबूझकर देश की एकता तोड़ने के लिए डाली गई थी? सवाल उठना लाजमी है।
सोशल मीडिया पर देशभक्तों का फूटा गुस्सा जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई सोशल मीडिया पर देशभक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग इस बयान को राष्ट्रोह की सं्ञा देते हुए यूडी मिंज के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई संगठनों ने इसे शर्मनाक और देश के खिलाफ साजिश करार दिया है। बचाव में पुराना पैंतरा – ‘हैक हो गया अकाउंट वेवाद बढ़ते ही यूडी मिंज ने वही पुराना घिसा-पिटा बहाना अपनाया
“मेरा अकाउंट हैक हो गया था”। सवाल ये उठता है कि हर बार राष्ट्रविरोधी बयान के बाद नेताओं का अकाउंट ही क्यों हैक होता है? अगर अकाउंट हैक हुआ था, तो तुरंत शिकायत” क्यो नहीं की गई?
अब मांग उठी – हो निष्पक्ष जांच और हो सख्त सजा
देशभक्त नागरिकों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि यूडी मिंज दोषी पाए
जाते हैं तो उन पर राष्ट्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की l जाए। भारत विरोध का सपना देखने वालों को देश माफ नहीं करेगा!जब भारत अपने वीर सैनिकों के बलिदान को सलाम कर रहा है, तब ऐसे बयान देने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रविरोधी मानसिकता को समय रहते कुचलना ही अब समय की मांग है।
Views: 0




