E-Paperजशपुर
Trending

www.cgmirror.com

पुलिस की बड़ी सफलता: प्रोफेसर के सूने मकान में चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 52 हजार नगद व बाइक बरामद

 पुलिस की बड़ी सफलता: प्रोफेसर के सूने मकान में चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 52 हजार नगद व बाइक बरामद

जशपुर, कांसाबेल थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के सूने मकान से 1 लाख 85 हजार रुपये नकद चोरी के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। जशपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम में से 52 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपीगण खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे और अलमारी में रखे नकदी को चोरी कर ले गए थे। घटना की रिपोर्ट बिरेंद्र कुमार पैंकरा ने 13 जुलाई को कांसाबेल थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर गए थे, और लौटने पर देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि पीछे की खिड़की टूटी हुई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पीड़ित के घर के पास सड़क किनारे एक झोपड़ी में कुछ संदिग्ध युवक अक्सर बैठते हैं। संदेह के आधार पर शिवा राम और अरुण एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद सुरेश एक्का, नीतेश राम और अरुण सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया और बताया कि चोरी की कुल रकम में से अधिकांश उन्होंने खर्च कर दी, जबकि 52 हजार रुपये बचे थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया।

आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. शिवा राम (19), निवासी नेगीटोली
  2. सुरेश एक्का (21), निवासी नेगीटोला टांगरगांव
  3. अरुण एक्का (36), निवासी नेगीटोला टांगरगांव
  4. नीतेश राम (22), निवासी पोरतेंगा
  5. अरुण सोनी उर्फ (25), निवासी चराइडाँड़

आरोपियों को 16 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनील सिंह, सउनि नीता कुर्रे, ईश्वर वारले, राजेश यादव, प्रआर नारायण सिंह, मोहन बंजारे, आरक्षक इग्नासियुस एक्का, शिवचंद भगत व विनोद तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “कांसाबेल पुलिस ने चोरी के मामले को तेजी से सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी की रकम में से बची हुई राशि बरामद की है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है।”

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker