E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुर

ब्रेकिंग जशपुर :- कॉपर-टी लगाने बाद 30 दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन , गठित हुई उच्च स्तरीय जांच समिति।

CG Mirror News

जशपुर । केरसई में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान हुई मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर के निर्देशन में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 31 अगस्त को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि केरसई निवासी महिला का प्रसव 29 जुलाई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केरसई में हुआ था। प्रसव के बाद 48 घंटे तक निगरानी में रखने के उपरांत 31 जुलाई को नियमानुसार कॉपर-टी लगाया गया था। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 7 अगस्त को अल्ट्रासोनोग्राफी कराई गई। इसके बाद महिला को बेहतर उपचार के लिए हॉलीक्रॉस कुनकुरी से जे.एम.जे. अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद 11 अगस्त को डिस्चार्ज किया गया। बाद में स्वास्थ्य संबंधी जटिलता बढ़ने पर महिला को 22 अगस्त को बुर्ला चिकित्सालय, संबलपुर में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच समिति गठित की है। समिति द्वारा महिला के उपचार से संबंधित सभी मेडिकल रिकॉर्ड और अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker