E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोरालोकल न्यूज़सिंगीबहार
Trending

Cg Mirror News शासकीय करण मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, समाज कल्याण के कार्य ठप,मोदी की गारंटी को पूरा करने सचिव संघ ने राज्य सरकार से कि अपील …पढ़ें पूरी खबर 

Cg Mirror News शासकीय करण मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, समाज कल्याण के कार्य ठप,मोदी की गारंटी को पूरा करने सचिव संघ ने राज्य सरकार से कि अपील ...पढ़ें पूरी खबर 

 

 

{Cg Mirror News } जशपुर : पंचायत सचिव संघ प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर में पंचायत सचिव संघ शासकीय कारण के मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायत का कार्य पूरी तरीके से ठप हो चुका है। सचिवों की प्रमुख मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादे को पूरा किया जाए।
सचिव संघ के जगेश्वर भगत ब्लॉक अध्यक्ष इकाई फरसाबहार का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 01 अप्रैल 2025 को रायपुर में मंत्रालय का घेराव करेंगे। BEO कार्यालय परिसर के बगल में सेड के नीचे चिलचिलाती धुप में विगत 17 मार्च से चल रही इस हड़ताल में सचिवों का आक्रोश साफ नजर आ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि ग्रामीण विकास योजनाओं का संचालन फिर से सुचारु हो सके।
जिले के सभी ब्लॉक में पंचायत सचिवों के हड़ताल से समाज कल्याण कार्य ठप।
मांग को लेकर प्रदेश भर में पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं और इन दिनों लगभग सभी ब्लॉक मनोरा, जशपुर, दुलदुला, कांसाबेल, कुनकुरी,पत्थलगाँव, फरसाबहार, बगीचा के सभी पंचायतों में समाज कल्याण कार्य ठप हैं. सचिव संघ के ब्लॉक प्रतिनिधि जगदीश सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो हम मंत्रालय घेराव करेंगे। 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker