E-Paper

सिंगीबहार बस स्टैंड की सड़क बदहाल, जगह-जगह गड्ढों में तब्दील रास्ता, शिकायत के बाद भी विभाग बेखबर थोड़ी बारिश में सड़क पर जलभराव , राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, आखिर कब होगी मरम्मत पल्ला झाड रहे विभागीय अधिकारी ?

CG Mirror News

जशपुर :-  जिले के सिंगीबहार बस स्टैंड की सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। बस स्टैंड परिसर सहित सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर संबंधित विभाग को सूचना देने के साथ शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधार की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। बारिश होने पर सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। थोड़ी सी बारिश में ही जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है।
बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के साथ सड़क की स्थिति और बिगड़ सकती है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए।
शिकायत और सूचना के बाद भी यदि सड़क की मरम्मत नहीं होती है, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है? स्थानीय लोग अब यही सवाल उठा रहे हैं कि सिंगीबहार बस स्टैंड की इस बदहाल सड़क की सुध आखिर कब ली जाएगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker