E-Paper

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत योग एवं ध्यान सत्र में शामिल हुईं विधायक गोमती साय।

CG Mirror News

जशपुर। “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जशपुर न्यू कम्युनिटी हॉल में “योग एवं ध्यान से राष्ट्र की सेवा” के संकल्प के साथ आयोजित योग एवं ध्यान सत्र में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार हैं। योग से शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं ध्यान मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। स्वस्थ और जागरूक नागरिक ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि “सेवा मेरा योगदान” जैसे अभियान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत , माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती , नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत , जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास , जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker