
जशपुर ब्रेकिंग – बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार खेत में उतरी..
जशपुर, 26 मई। जशपुर जिले के कोतबा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। लैलूंगा-लावाकेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी।
बाल-बाल बचे कार सवार
हादसे के वक्त कार में चालक समेत बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
तेज रफ्तार बनी जानलेवा
आज के समय में तेज रफ्तार एक जानलेवा चुनौती बनती जा रही है। आए दिन ऐसे हादसे देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना ने फिर एक बार ये साबित कर दिया कि रफ्तार पर काबू रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है।
स्थानीय लोगों की अपील
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Views: 0




