
मामूली विवाद में गुस्साए पति ने घर में लगाई आग, पत्नी-बच्चे सुरक्षित, आरोपी फरार
cg mirror news :सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में रविवार सुबह एक घरेलू विवाद ने विकराल रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पति ने अपने ही घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतना बढ़ गई कि पति ने घर को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में घर का सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि पत्नी और बच्चे सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास पड़ोस के लोग भी डर गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी हिस्सा जल चुका था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की जरूरत को सामने ला दिया है।
Views: 0




