
मेन रोड पर झूलता बिजली सप्लाई का एलटी तार दे रहा हादसों को न्योता, ग्रामीणों में दहशत …
जशपुर :- सिंगीबहार गांव के बघियाकानी में मेन रोड के किनारे एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यहां सड़क पर लगे बिजली सप्लाई का एलटी केबल तार खंभे से नीचे झूलता हुआ दिख रहा है। जो की जमीन से महज 3-4 फिट पर झूलता हुआ तार राहगीरों, ग्रामीणों, मवेशियों और यहां तक कि हाथियों के लिए भी जानलेवा खतरा बन चुका है।
ग्रामीणो ने बताया कि यह तार सड़क से काफी नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर तब, जब बगल में मौजूद सड़होरा जंगल से हाथियों का दल अक्सर गांव में घुस आता है। ऐसे में जानवरों के साथ ही इंसानों की भी जिंदगी खतरे में पड़ रही है।
ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोग प्रशासन से बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस तार को सही नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
राहगीरों की मुश्किलें
रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और मवेशियों को हर समय डर बना रहता है कि यह तार टूटकर गिर सकता है। इससे सड़क पर आवागमन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।
प्रशासन से अपील
ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस झूलते एलटी केबल तार को दुरुस्त किया जाए, ताकि गांव और सड़क से गुजरने वाले सभी लोग सुरक्षित रह सकें।
Views: 0




