E-Paper

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत बोरोझरिया जंगल में की गई, जहां आरोपी क्रेटा कार में गांजा छुपाकर उड़ीसा से जशपुर की ओर ला रहे थे। पुलिस के अनुसार, दिनांक 7 फरवरी 2026 को प्रातः चौकी आरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार (क्रमांक CG-13-AM-9231) में कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर कईकछार, काशीबंध और बीरोपानी के ग्रामीण रास्ते से जशपुर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान काशीबंध की ओर से आती संदिग्ध क्रेटा कार को घेराबंदी कर रोका गया। कार में सवार तीन व्यक्तियों में से एक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके पर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शहरूख शाह (34 वर्ष), निवासी आजाद मोहल्ला जशपुर तथा तारिक अंसारी (27 वर्ष), निवासी कव्वाली मंच के पास जशपुर बताया।
तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से दो बोरियों में भरे 50 पैकेट प्लास्टिक पन्नियों में कुल 52 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से अवैध रूप से लाकर जशपुर में बिक्री करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है, इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में फरार तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
इस कार्रवाई में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डीएसपी अजाक जशपुर भावेश समरत, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, चौकी प्रभारी आरा एएसआई चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मामले पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker