E-Paper

NEWS UPDATE – सरसों के खेत से सोलर समरसिबल पंप स्टार्टर चोरी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो चोर  सहित खरीददार को किया गिरफ्तार ।

CG MIRROR NEWS

www.cgmirror.com

जशपुर जिले के चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोस्कट में सरसों के खेत से सोलर समरसिबल पंप का स्टार्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 6 जनवरी 2026 को ग्राम पोस्कट निवासी प्रार्थी मनोज कुमार यादव (36 वर्ष) ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 दिसंबर 2025 को उनके सरसों के खेत में लगे सोलर प्लेट आधारित समरसिबल पंप का स्टार्टर, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है, चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी ने संदेह जताया था कि यह चोरी ग्राम उपर सेमरा निवासी भूपेंद्र राम और ग्राम हेठ सेमरा निवासी विनोद यादव द्वारा की गई है। रिपोर्ट पर चौकी पंडरा पाठ में बीएनएस की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों भूपेंद्र राम और विनोद यादव को पंडरा पाठ क्षेत्र में एक कार में घूमते हुए हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने चोरी किया गया पंप स्टार्टर ग्राम चुंदा पाठ निवासी उदयनाथ यादव को 4 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी उदयनाथ यादव के घर दबिश दी, जहां से चोरी का समरसिबल पंप स्टार्टर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पंप स्टार्टर एवं बिक्री से प्राप्त 1000 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जबकि शेष राशि खर्च हो जाने की जानकारी दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में
विनोद यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम हेठ सेमरा
भूपेंद्र राम (26 वर्ष), निवासी ग्राम उपर सेमरा
उदयनाथ यादव (37 वर्ष), निवासी ग्राम चुंदा पाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर शामिल हैं।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर, आरक्षक दिनेश्वर राम, अरुण कुमार राम एवं प्रदीप तिर्की की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि खेतों से सोलर उपकरणों की चोरी और चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker