
Cg Mirror News : स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रोड में पलटने से सवार आधा दर्जन जनपद सदस्य एवं सरपंच घायल।
जशपुर : कुछ देर पहले एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आ रही है बताया जा रहा है कि, स्टेट हाइवे लावकेरा – तपकरा मार्ग केरसई अस्पताल बस्ती के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई, जिसमें सवार लगभग आधा दर्जन बीडीसी, सरपंच घायल हो गए। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है । बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर 6 राउंड पलटी मारने के बाद सड़क के बिचो बीच जा ख़डी हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बहुत हि भयानक थी जिससे लोगों को रोड से अन्दर बस्ती तक पलटने कि आवाज सुनाई दी फिलहाल एसडीओपी कुनकुरी एवं पुलिस टीम ने दुर्घटना हुए वाहन को रोड से हटा के बगल में रख दिया है ताकि अवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके ।
सभी सरपंच और जनपद सदस्य फरसाबहार विकास खण्ड के हैं अभी तक इतने लोगों का नाम पता चल सका है दया मानिक जनपद सदस्य फरसाबहार , अरुण खलखो पूर्व सरपंच ,श्रीमती – राजकुमारी भगत बीडीसी , श्रीमती – कलेशिया एक्का बीडीसी, हाथी बेड पंचायत के सरपंच पति बोखी सरपंच पति, वाहन में सवार थे।
Views: 0




