E-Paper
Trending

कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा: यूडी मिंज ने संभाली जिलाध्यक्ष की कमान, जशपुर में बदलेगी संगठन की रफ्तार, पदभार ग्रहण के पहले ही दिन कलेक्टर को सौंपा मुद्दों से भरा ज्ञापन।

कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा: यूडी मिंज ने संभाली जिलाध्यक्ष की कमान, जशपुर में बदलेगी संगठन की रफ्तार, पदभार ग्रहण के पहले ही दिन कलेक्टर को सौंपा मुद्दों से भरा ज्ञापन।

कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा: यूडी मिंज ने संभाली जिलाध्यक्ष की कमान, जशपुर में बदलेगी संगठन की रफ्तार, पदभार ग्रहण के पहले ही दिन कलेक्टर को सौंपा मुद्दों से भरा ज्ञापन

जशपुर कांग्रेस को नई दिशा देने की उम्मीदों के साथ यूडी मिंज ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने सम्मानपूर्वक दायित्व सौंपा और मिंज को शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में अपने प्रथम संबोधन में यूडी मिंज ने कहा कि “जशपुर की जनता बदलाव चाहती है, और कांग्रेस उस बदलाव की ताकत बनेगी। हाईकमान ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें।

मंच से वरिष्ठ नेता एवं पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने उम्मीद जताई कि मिंज के नेतृत्व में जिला कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी जिले में संगठन विस्तार और संघर्ष को मजबूत करने पर जोर दिया।


पहले दिन ही आक्रामक अंदाज: जनता के मुद्दों पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पदभार ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद, यूडी मिंज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुँचा, जहाँ उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले की कई प्रमुख समस्याओं को उठाया गया—

  • जर्जर एवं खतरनाक सड़कें
  • शिक्षा की गिरती गुणवत्ता
  • स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी

पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह ने कहा, “जशपुर की आवाज अब दबने वाली नहीं है। कांग्रेस जनता के बीच खड़ी है और समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।”

जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस का मकसद केवल राजनीति नहीं है, बल्कि जशपुर के हर नागरिक के अधिकार, उम्मीद और सम्मान के लिए संघर्ष करना है।

नए नेतृत्व के साथ जशपुर में कांग्रेस संगठन की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker