E-Paperकुनकुरीजशपुरतपकरानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहार
Trending

cgmirror.com

cgmirrorcom. "साइबर योद्धा" बने जागरूकता के दूत: जशपुर पुलिस और यूनिसेफ की अनोखी पहल..पढ़ें पूरी खबर 

 


cgmirrorcom. “साइबर योद्धा” बने जागरूकता के दूत: जशपुर पुलिस और यूनिसेफ की अनोखी पहल..पढ़ें पूरी खबर 

जशपुर, 09 मई 2025:
जशपुर पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए “साइबर योद्धा” अब लोगों को साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने गांव-गांव निकल पड़े हैं। इस अभियान की शुरुआत “आपकी पुलिस, आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पोरतेंगा में की गई, जहां भारी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रशेखर परमा की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया। “साइबर योद्धा” आम लोगों के बीच जाकर उन्हें ठगी से बचाव के तरीके बता रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने नोनी रक्षा दल, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही, अंधविश्वास और टोनही प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया।

एसडीओपी  चंद्रशेखर परमा ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक न करने और तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1903 पर संपर्क करने की अपील की।

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि अनजान कॉल्स और लिंक से सतर्क रहें। किसी को भी अपना ओटीपी या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें। उन्होंने अभिव्यक्ति एप की विशेषताओं की जानकारी दी, जिसमें SOS बटन के माध्यम से आपातकालीन सहायता तुरंत प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान “जय हो” संस्था के वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर अपराध के खतरों पर प्रकाश डाला।

इस जागरूकता कार्यक्रम में यूनिसेफ अधिकारी शालिनी गुप्ता, तेज राम सारथी, पोरतेंगा की सरपंच श्रीमती प्रेमा खलखो, चैली टांगर टोली के सरपंच श्री अशोक एक्का और थाना प्रभारी लोदाम श्री हर्ष वर्धन चौरासे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

एएसपी श्री सोनी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर जागरूक करें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker