E-Paperअंबिकापुरआस्ताइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकटककरड़ेगाकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमगयागोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजशपुरजांजगीर - चांपाझारखण्डटॉप न्यूज़तपकरादुर्गदुल्दुलादोकड़ाधमतरीनारायणपुरपटनापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

दिल दहला देने वाला हादसा : कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 26 घंटे बाद निकाले गए शव

 

दिल दहला देने वाला हादसा : कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 26 घंटे बाद निकाले गए शव

कोरबा। जिले के बनवार गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुराने कुएं से मोटर पंप निकालने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। कुआं अचानक धंस गया और पति, पत्नी और बेटा उसमें समा गए।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। लेकिन लगातार गिरते मलबे और संकरी जगह के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कठिन रहा। करीब 26 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहत टीम को सफलता मिली और तीनों के शव बाहर निकाले गए। शवों की पहचान सबसे पहले पिता के रूप में हुई, इसके बाद मां और बेटे के शव मिले। सभी शव करीब 25 फीट गहराई में मलबे के नीचे दबे हुए थे। यह दर्दनाक हादसा 29 जुलाई की सुबह तब हुआ जब परिवार कुएं से मोटर निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक कुएं की मिट्टी धंसक गई और तीनों नीचे गिरते मलबे में दब गए।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker