
ब्रेकिंग जशपुर:- लगातार तीसरी रात हाथी ने फिर तोड़ा महिला का घर, अब रहने लायक नहीं बचा मकान। दो दिन पहले वन विभाग ने महिला को किया था दूसरे जगह सिफ्ट।
जशपुर। वनपरिक्षेत्र तपकरा अंतर्गत बघियाकानी कोड़ाटोली में हाथी के उत्पात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस घर को बीते दो दिनों से हाथी ने नुकसान पहुंचाया था,
उसी घर को बीती रात एक बार फिर हाथी ने निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने उस घर में अकेले रह रही महिला को दो दिन पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया था। बावजूद इसके, हाथी ने बीती रात फिर से महिला के मकान को नुकसान पहुंचाया। इस बार घर का दरवाजा तोड़ा गया और तीन जगहों पर दीवारें तोड़ दी गईं। कुल मिलाकर अब वह घर पूरी तरह से खंडहर बन चुका है और रहने लायक नहीं बचा। महिला इस वक्त दूसरे के घर में शरण लिए हुए है, वहीं उसी घर के लोग उनका पालन-पोषण कर रहे हैं। महिला के दोनों बेटे दिहाड़ी मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं, ऐसे में वह पूरी तरह से लाचार और असहाय स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पीड़िता की आर्थिक सहायता व पुनर्वास की मांग की है
Views: 0




