E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़लोकल न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, दुर्ग संभाग बना ऑल ओवर चैंपियन, तीन वर्गों में जीता विजेता खिताब।

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, दुर्ग संभाग बना ऑल ओवर चैंपियन, तीन वर्गों में जीता विजेता खिताब।

जशपुर : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से सभी को रोमांचित किया। प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की टीम आल ओवर चैंपियन रही। इस टीम ने बालक 15 और 17 आयुवर्ग एवं बालिका 17 आयुवर्ग में विजेता होने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह की शुरुआत जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, कोच एवं खेल प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित अन्य अतिथिगण, विभिन्न संभागों के जनरल मैनेजर एवं आयोजन में सहयोगी विभागों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा विधिवत तरीके से खेल ध्वज को अवतरण कर संवहन करने के उपरांत प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री समीर बड़ा को समर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का यहां पर आकर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जशपुर की धरती ने सदैव उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जन्म दिया है। यहां के खिलाड़ियों ने हॉकी सहित अन्य खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। श्रीमती साय ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं इन प्रतियोगियों से निकले खिलाड़ी कल भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को यहां आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता खिलाड़ी को नया अनुभव देती है, जिससे वह अपनी कमियों को दूर कर और अधिक निखरता है। यही अनुभव आगे चलकर उसे बेहतर खिलाड़ी बनाता है और वह देश तथा प्रदेश का मान बढ़ाता है।

दुर्ग संभाग की टीम रही आल ओवर चैंपियन

पूरे प्रतियोगिता में 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच और मैनेजर शामिल रहे। कुल 30 मैच आयोजित किए गए।15 आयुवर्ग बालक वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम विजेता रही। सरगुजा संभाग की टीम उपविजेता बनी, जबकि बिलासपुर संभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 17 आयुवर्ग बालक वर्ग में भी दुर्ग संभाग की टीम विजेता रही। सरगुजा संभाग की टीम उपविजेता, जबकि रायपुर संभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। 17 आयुवर्ग बालिका वर्ग में भी दुर्ग संभाग की टीम विजेता रही। बस्तर संभाग की टीम उपविजेता और बिलासपुर संभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा
समापन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर तथा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक लूथरन उच्चतर माध्यम विद्यालय के श्री कालिदान लकड़ा और करडेगा हायर सेकेंडरी स्कूल के श्री डेविड मिंज को उनके सेवाकाल के दौरान समर्पण से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, शारदा प्रधान, मुकेश सोनी, विष्णु सोनी, दीपक गुप्ता, आशुतोष राय, राजा सोनी, राहुल गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker