E-Paperकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपानारायणपुरपत्थलगाँवमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सरगुजासुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

“जादुई कलश” का लालच देकर करोड़ों की ठगी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, दो फरार…

 


“जादुई कलश” का लालच देकर करोड़ों की ठगी जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, दो फरार…

जशपुर। सरगुजा संभाग के कई जिलों में हजारों ग्रामीणों को “जादुई कलश” का सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का जशपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने आर.पी. ग्रुप नाम की फर्जी कंपनी बनाई थी और भोले-भाले ग्रामीणों से सदस्यता और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 25 से 50 हजार रुपए तक वसूले। लोगों को झांसा दिया गया था कि कोरबा में मिला “जादुई कलश” विदेशों में अरबों में बिकेगा और इसके मुनाफे से हर सदस्य को 1 से 5 करोड़ रुपए तक का लाभ मिलेगा। जांच में अब तक 1 करोड़ 94 लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है, जबकि रकम और बढ़ने की संभावना है। जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों के सैकड़ों ग्रामीण इस ठगी का शिकार हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम-राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र उर्फ मनीष कुमार दिव्य, प्रकाश चंद्र धृतलहरे और उपेंद्र कुमार सारथी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से ठगी से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल और एक कार जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपए है।फिलहाल मुख्य मास्टरमाइंड महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर सहित दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि रकम और पीड़ितों की संख्या और भी बढ़ सकती है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker