E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजा

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी, 30ली. देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

CG Mirror News

जशपुर :-  जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को नियमित जांच एवं छापेमारी सुनिश्चित करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने सेन्दरीबहार थाना पत्थलगांव क्षेत्र में 24 मार्च को छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को उसके आवास से 30.800 लीटर देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
जांच में पाया गया कि आरोपी उक्त मदिरा को झारखंड से विक्रय के उद्देश्य से लाया था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री यज्ञ शरण शुक्ला, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री कृनेश सिन्हा, श्री छक्केलाल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्री जुगल किशोर पटेल, नगर सैनिक श्री मंजीत महेश्वरी सहित आबकारी वृत्त पत्थलगांव के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker