
Mirror Breking : मुक्तिधाम के बगल जंगल में नवजात शिशु के मिलने से क्षेत्र में सनसनी…. पढ़ें पूरी खबर
Mirror News : कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आई है, कुनकुरी नगर के 15 नंबर वार्ड के बेहरा टोली में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई, जानकारी मिलते ही पार्षद अमन शर्मा मौके पर पहुंचे वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई,,
कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुटे,, बताया जा रहा है कि किसी के द्वारा नवजात शिशु को बाहर से लाकर छोड़ा जाना प्रतीत हो रहा है,,
फिलहाल पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्डम के लिए भेज दिया गया है,, कुनकुरी थाना इलाके के डी.बी. कोना मुक्ति धाम टोंगरी की घटना बताई जा रही है,,
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से अज्ञात माता-पिता की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना ने समाज में जागरूकता की जरूरत को फिर से उजागर कर दिया है, ताकि ऐसी दर्दनाक
घटनाओं को रोका जा सके।
Views: 0




