E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़बिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरसरगुजा

अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप, देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत।

CG Mirror News

जशपुरनगर अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जशपुर प्रवास के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए।

होम-स्टे प्रवास के दौरान ग्रुप कैप्टन श्री शुक्ला ने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए

व्यंजनों का स्वाद चखा। परंपरागत स्वाद और आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रवास में यह समय मेरे लिए सबसे यादगार रहा। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पारंपरिक स्वाद ने जीता दिल –

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा चीला, गुलगुला भजिया, अरसा, पीठा, चेचगुड़ा, सरलागुड़ा, लालभाजी, आलू-सेम की सब्जी एवं टमाटर की चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने व्यंजनों के स्वाद, शुद्धता और पारंपरिक शैली की खुले दिल से प्रशंसा की।

*ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर सकारात्मक संदेश* –

उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिले में होम-स्टे की यह पहल पर्यटन के साथ-साथ रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन सकती है।

स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है, और केरेगांव का यह प्रयास उसी दिशा में प्रेरणादायक कदम है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस मुलाकात को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में होम-स्टे आधारित पर्यटन स्थानीय संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को मंच प्रदान कर रहा है, और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला जैसे राष्ट्रीय व्यक्तित्व की सराहना ने इस पहल को नई पहचान और ऊर्जा प्रदान की है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker