E-Paperराँचीसिमडेगाहजारीबाग
Trending

प्रशासनिक औचक निरीक्षण,बस स्टैंड और सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

प्रशासनिक औचक निरीक्षण,बस स्टैंड और सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

सिमडेगा। जिले में सार्वजनिक सुविधाओं की गुणवत्ता को सुधारने और व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर रात प्रशासन ने बस स्टैंड और सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर व्याप्त कमियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले निरीक्षण दल बस स्टैंड पहुँचा, जहाँ परिसर की साफ-सफाई, दुकान संचालन और यात्रियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि कई दुकानदार लम्बे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि संबंधित दुकानदारों को तीन बार नोटिस दिया जाए और निर्धारित समय सीमा में किराया जमा न करने पर उनकी दुकानें खाली कराकर योग्य व्यक्ति को आवंटित की जाएं। साथ ही बस स्टैंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर माहौल मिल सके।

इसी क्रम में नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए किए गए अलाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अलाव नियमित रूप से जलते रहें, ताकि ठंड से आमजन को राहत मिल सके।

ओचक निरीक्षण के दौरान टीम देर रात सदर अस्पताल पहुँची, जहां आपातकालीन कक्ष, वार्डों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मरीजों के उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, निबंधन व्यवस्था और समग्र चिकित्सा सेवाओं की स्थिति को बारीकी से देखा। अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया। कई मरीजों द्वारा बताई गई परेशानियों पर सिविल सर्जन को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि रात में आने वाले मरीज अक्सर गंभीर स्थिति में होते हैं, इसलिए चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी किसी भी मरीज को इलाज हेतु इंतजार न कराएं। सभी मरीजों का त्वरित पंजीकरण और तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस निरीक्षण में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, सिविल सर्जन डॉ. सुन्दर मोहन सामाद, नजारत उप समाहर्ता-सह-बीडीओ समीर रेनियर खलखो, नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन ने संकेत दिया है कि जिले में सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker