E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीजांजगीर - चांपाफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरसीतापुर
Trending

www.cgmirror.com

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून: कई जिलों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और वज्रपात की चेतवानी 

 


 छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून: कई जिलों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और वज्रपात की चेतवानी 

रायपुर, राज्य में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट:
अगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद अहम बताए गए हैं। रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, पेंड्रारोड-गोरेला, मरवाही, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ज़रूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा:
प्री-मानसून की चपेट में आकर बिलासपुर जिले में वज्रपात से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चा बारिश के दौरान खेत के पास था। परिजनों में शोक की लहर है।

प्रशासन तैयार, अलर्ट मोड में टीमें:
आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

जनता से अपील:
मौसम बिगड़ने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों, और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker