
CG MIRROR NEWS : माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष आज अचानक पहुंचे तपकरा, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत…
जशपुर : आज दोपहर को अचानक पहली बार माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भु नाथ चक्रवती तपकरा पहुँचे जिनको भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी सहित टीम ने स्वागत किया। आप को बता दें कि आज तपकरा में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती जी के प्रथम आगमन पर उनका तपकरा मण्डल की ओर से स्वागत किया गया जिसमें तपकरा से यदुवर गुप्ता, सन्तोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, रीतेश सोनी,सावन ताम्रकार,अभिषेक सोनी, ऋषभ जायसवाल, परीक्षित जायसवाल व कुम्हार समाज से वरिष्ट नितनन्द चक्रेश जी के साथ भारी संख्या में ग्रमीणजन उपस्थित थे
Views: 0




