E-Paperअंबिकापुरकांकेरकोरबाक्राइमगयाछत्तीसगढ़जमशेदपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़दिल्लीधमतरीबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबीजापुरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहाराष्ट्रराँचीराज्यरायगढ़रायपुरसरगुजाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

जिद्द करो और दुनिया बदलो : जशपुर की बेटी अनुप्रिया बनी ब्यूटी आर्टिस्ट चैंपियन, रांची में प्रथम स्थान पाकर जिले का बढ़ाया मान..

जिद्द करो और दुनिया बदलो : जशपुर की बेटी अनुप्रिया बनी ब्यूटी आर्टिस्ट चैंपियन, रांची में प्रथम स्थान पाकर जिले का बढ़ाया मान ..

जशपुर। “जिद्द करो और दुनिया बदलो” – यह पंक्ति जशपुर जिले की होनहार बेटी अनुप्रिया साहू पर बिल्कुल सटीक बैठती है। सिंगीबहार निवासी किसान अरुण साव की बेटी अनुप्रिया ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित ब्यूटी आर्टिस्ट प्रतियोगिता में अपनी कला का लोहा मनवाते हुए माँ दुर्गा का श्रृंगार प्रस्तुत किया और निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

अनुप्रिया पिछले दो वर्षों से रांची में ब्यूटी आर्टिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे गांव और जशपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार और शैक्षणिक संस्थानों की पहल से बेटियाँ आज नए आयाम छू रही हैं और जिले का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं।

आयोजकों ने अनुप्रिया की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला ने प्रतियोगिता को विशेष बना दिया।

अनुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया और कहा कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर जशपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker