E-Paperकुनकुरीकोतबाजशपुरदुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचा
Trending

cgmirror.com : हितग्राहियों के घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड,.

cgmirror.com : हितग्राहियों के घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड,.

 

cgmirror.com : हितग्राहियों के घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड,.

जशपुर:-  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत् लाभ दिए जाने हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा डोर-टू डोर जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में अब तक 8 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
इसी प्रकार आयुष्मान वय वंदना कार्ड 18 हजार से अधिक लोगों का बनाया गया और निरंतर घर घर जाकर छुटे हुए लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम हितग्राहियों के घर घर जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया और जहां नेटवर्क की असुविधा के कारण कार्ड बनाने में परेशानी हो रही थी वहां हितग्राहियो को एक पेड़ के नीचे एकत्रित कर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाया गया। जिनका कार्ड नहीं बना है वे अपने नजदीकी के प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना कार्ड बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी एक और खात बात यह है कि पहले से परिवार का आयुष्मान कार्ड बना हो तो भी 70 से ज्यादा वालों को 5 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बुजुर्गो को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जिले के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker